Wednesday, December 19, 2018

Gnd news ajeet
शाहजहांपुर, बरेली, सैफई और गोला की टीमें रहीं विजयी
गोला गोकर्णनाथ। कृषक समाज इंटर कॉलेज के मैदान पर हो रहे 56वें प्रादेशिक हाकी टूर्नामेंट के तीसरे दिन चार मैच खेले गए, जिसमें शाहजहांपुर, बरेली, सैफई और गोला की टीम विजयी रही। 
कृषक समाज इंटर कॉलेज के मैदान पर टूर्नामेंट के मैचों का शुभारंभ मुख्य अतिथि नारायण लाल वर्मा, प्रधानाचार्य डॉ. लखपत राम वर्मा, मधुसूदन गिरि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराया। 
प्रादेशिक हाकी टूर्नामेंट के तीसरे दिन का पहला मैच हॉकी जलालाबाद और जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर के मध्य खेला गया, जिसमें 27 वें मिनट में शाहजहांपुर के अलम्स और 59 वें मिनट में सूरज ने अपनी टीम के लिए दूसरा गोल किया। इसके साथ ही जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर की टीम 2-0 विजय हुई। 
दूसरा मैच आकांक्षा हाकी अकेडमी बिजनौर और गुरु नानक हॉकी क्लब बरेली के बीच हुआ। दोनों टीमें कड़े मुकाबले के बीच निर्धारित समय में कोई गोल न कर सकीं। पेनाल्टी शूटआउट में बरेली ने 3-2 से जीत दर्ज की। तीसरे मैच यंग मैन हॉकी क्लब रामपुर और ध्यानचंद स्पोर्ट्स क्लब सैफई के मध्य खेला गया। जिसमें छठवें मिनट में सैफई के खिलाड़ी फहद खान ने फील्ड गोल किया, सातवें मिनट में सैफई के ही खिलाड़ी दीपक पटेल, 18 वें मिनट में मोहित ने, 29 और 39 वें मिनट में दीपक पटेल ने फील्ड गोल कर सैफई टीम को 6 -0 से जीत दिलाई। 
चौथा मैच डीएचए गोरखपुर और ध्यानचंद क्लब गोला के मध्य हुआ, 25 वें मिनट में गोला के खिलाड़ी विशांत सिंह ने फील्ड गोल किया, 30 और 33 वें मिनट में गोला के ही शिवम भारद्वाज ने लगातार दो गोल कर गोला टीम को 3-0 से विजय दिलाई। अंपायरिंग खुर्शीद, रवि जायसवाल, ऋषि कुमार, मनीष कुमार द्विवेदी, मोहम्मद तारिक की। टेक्निकल टेबल पर राजेंद्र निषाद, राजर्षि शुक्ल, कौशल किशोर निर्णायक रहे। कमेंट्री आशीष पांडे ने की। इस मौके पर अनंतप्रकाश सरोज, श्याममूर्ति शुक्ला, ओम प्रकाश, धर्मराज वर्मा, सरोज कुमार वर्मा, इंद्रसेन वर्मा, रामनरेश वर्मा, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सूर्य प्रकाश, बालकृष्ण मिश्र आदि मौजूद रहे। 
---------- 
टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल आज 
प्रादेशिक हाकी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में चार मैच होंगे, जिसमें पहला मैच केडी सिंह बाबू सोसाइटी लखनऊ और जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर, दूसरा मैच गुरुनानक हाकी क्लब बरेली और हाकी क्लब फर्रुखाबाद, तीसरा मैच ध्यानचंद स्पोर्ट कॉलेज सैफई और स्टार इलेवन बलरामपुर, चौथ मैच ध्यानचंद हाकी क्लब गोला और हाकी क्लब गाजियाबाद के बीच खेला जाएगा।


अजीत सिंह सैनी gnd news .... भीखमपुर (लखीमपुर खीरी)। मितौली थाना क्षेत्र के गांव रतहरा में प्रेमी युगल के शव पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार रात 11 बजे गांव पहुंचे। बुधवार को गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। युवती के शव का दाह संस्कार, जबकि युवक को दफनाकर अंतिम संस्कार किया गया। 
ग्राम पंचायत ग्रंट इनायतचीफ के गांव रतहरा में बुधवार को दिन भर मातम पसरा रहा। आंखों के सामने खेलते बड़े हुए युवक-युवती की ऐसी मौत से हर कोई हैरान था। जैसे-तैसे परिवार वालों ने अंतिम संस्कार के इंतजाम किए। आरती को उसके परिजनों ने 11 बजे मुखाग्नि देकर दाह संस्कार किया। वहीं दूसरी ओर प्रेमी महावीर मौर्य के शव को घरवालों ने बाग में दफनाकर अंतिम संस्कार किया। दोनों के अंतिम संस्कार में गांव और क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे। मृतक महावीर के परिजनों ने बताया कि दोनों कभी एक साथ नही पढ़े और न ही आरती के पास मोबाइल था। आरती की शादी की बात पक्की होने के बाद गोदभराई भी हो गई थी। दोनों की आत्महत्या करने की कहानी गांव में लोगों के गले नहीं उतर रही। सवाल यह उठता है कि लड़की के पिता रविंद्र वर्मा का कहना है कि महावीर ने 10 दिन पहले ही हमारे पड़ोस में ममेरे भाई के यहां छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया था। तो क्या 10 दिन में दोनों के बीच प्रेम इस कदर परवान चढ़ गया कि एक साथ मरने की ठान ली। इसके बाद बिरादरी के डर से आत्महत्या करने की गलती कर बैठे। वहीं सवाल यह भी उठता है कि दोनों छिपकर कहां मिलते थे, क्योंकि दोनों को मिलते हुए गांव में किसी ने नहीं देखा। गांव वालों की मानें तो महावीर में कोई खुराफात नहीं थी। वह व्यवहार कुशल था। वहीं दूसरी ओर आरती भी कभी घर से ज्यादा नहीं निकलती थी। सोमवार को वह घर से शाम को निकलकर दरवाजे के सामने शौचालय जाने की बात कहकर गई थी, जहां से लौटकर नहीं आई। 
----------
मृतक से मिला मोबाइल पुलिस के कब्जे में 
मृतक महावीर की जेब से मोबाइल मिला था, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सीओ मितौली प्रदीप सिंह ने बताया कि मोबाइल की जांच से शायद कोई बात पता चले, जिससे मौत की गुत्थी के अनछुए पहलू उजागर हो सकें।
लखीमपुर खीरी / जिले के पसगवां थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे 24 पर दो डीसीएम की आपस में हुई भिड़ंत के चलते एक डीसीएम का ड्राइवर गाड़ी में फस गया जिसे कड़ी मशक्कत के बाद मौके पर पहुंची डायल हंड्रेड की पुलिस ने डीसीएम के गेट को काटकर ड्राइवर की जान बचाई और उसे सकुशल इलाज के लिए शाहजहांपुर अस्पताल भेज दिया ।

अजीत सिंह सैनी gnd news

पत्नी ने बच्चों संग मिलकर पति की पीट-पीटकर की हत्या, पत्नी और बच्चे फरार

अमरदीप सिंह, लखीमपुर खीरी / जिले के कोतवाली सदर की एलआरपी पुलिस चौकी के पास पिपरिया गांव में एक महिला ने अपने बेटे और बेटी के साथ मिलकर अपनेे पति की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी । पिपरिया गांव में नट बिरादरी…
Gndnewsajeet.blogspot.com

Tuesday, December 18, 2018

Monday, December 17, 2018

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री मती पूनम का बहुत ही सराहनीय कार्य

लखीमपुर खीरी।वाट्सएप से प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर  एसपी पूनम ने आरक्षी जयप्रकाश यादव को उसकी पारिवारिक समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए 03 दिन का आकस्मिक अवकाश स्वीकृत किया गया है। एक एक अवकाश के लिए आरक्षी को एसपी के पास पेश होना पड़ता था। एसपी की इस कार्यशैली की पूरे विभाग में चर्चा है।
By
अजीत सिंह सैनी न्यूज़ ब्यूरो
GND NEWS
9839633639

Wednesday, December 12, 2018


  1. 1 जनवरी से आप लगातार समाचार देख व पढ़ पाएंगे
  2.   धन्यवाद..
  3.  ब्यूरो चीफ...अजीत सिंह सैनी
  4.   मोब. 9918584939
  5. वाट्सअप मोब. 9839633639
  6. जीमेल. gndnewsajeet@gmail.com
  7. ख़बर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें..
  8. धन्यवाद......


INCOME LINKS

 https://myshopprime.com/GND.ONLINE.SHOPPING/qweexmj